द लीजेंड आॅफ भगत सिंह की प्रस्तुति में फांसी का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड में शहीद भगत सिंह पर फिल्में बनना बंद हो गई। 2002 के बाद 2006 में एक बार फिर शहीद भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष को बड़े परदे पर उतारा गया। बता दें कि साल 2006 में आमिर खान फिल्म 'रंग दे बसंती' में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। आमिर खान के अलावा एक्टर सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म युवाओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। फिल्म में सिद्धार्थ नारायण ने भगत सिंह किरदार निभाया था।