बॉलीवुड अभिनेत्री सहाना गोस्वामी का जन्मदिन सात मई को होता है। उन्होंने साल 2006 में फिल्म यूं होता तो क्या होता से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सहाना गोस्वामी हनीमून ट्रेवल, रुबरू, रॉक ऑन जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने कई फिल्में में अपने अलग-अलग किरदार के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब वह फिल्मों और वेब सीरीज में सपोर्टिंग किरदार करती नजर आती है। बॉलीवुड में केवल सहाना गोस्वामी ही नहीं बल्कि ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने अलग-अलग किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर।