जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर खूब ध्यान दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शाहरुख जल्द ही अगली फिल्म का एलान कर सकते हैं। जीरो के बारे में जब भी शाहरुख से पूछा जाता है वो खुलकर इस बात को स्वीकार करते हैं कि अगर दर्शकों ने इसे अस्वीकार कर दिया तो फिल्म गलत हो सकती है। शाहरुख अपनी फिल्म का एलान जब भी करें लेकिन इस बीच उन्होंने अपना एक वीडियो ट्वीट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
चुनावी माहौल में बॉलीवुड के कई सितारे चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में वोट देने की अपील कर रहे हैं। अभी तक बॉलीवुड के करीब सभी बड़े सितारों ने देशवासियों से गुजारिश की है कि वो वोट जरूर दें। अब शाहरुख ने ऐसा ही वीडियो शेयर कर वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि 'प्रधानमंत्री जी ने क्रिएटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया वीडियो बनाने में...आप मत होना वोट करने में। वोटिंग केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि ये हमारी शक्ति भी है।'
4 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
इससे पहले 12 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और करण जौहर को टैग करते हुए लिखा कि 'आपसे अपील है कि अपनी क्रिएटिविटी से मतदाओं को वोट करने के लिए जागरूक करिए। लोकतंत्र के लिए ये जरूरी है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कहा, "मैंने तय नहीं किया है कि अगली फिल्म क्या होगी । मैंने सोचा है कुछ महीने आराम करूंगा और उसके बाद जो मन में आएगा उसे करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'