फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में 'अमिताभ बच्चन' को सामने देखते ही रेखा ने ऐसे दिए रिएक्शन, दर्शकों ने भी शुरू कर दी हूटिंग

Mon, 22 Apr 2019 05:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha - फोटो : social media
एवरग्रीन ब्यूटी रेखा जब भी किसी इवेंट या शो में पहुंचती हैं तो अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना देती हैं। रेखा सिंगिंग रियलिटी शो राइजिंग स्टार के शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। जहां एक बार फिर से रेखा की खूबसूरती और अदाओं की चर्चा होने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rekha - फोटो : social media
लुक की बात करें तो रेखा की कांजीवरम साड़ियां हमेशा उन पर फबती हैं। गोल्डन कलर की साड़ी के साथ रेखा ने ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया हुआ था। शो में पहुंचीं रेखा ने ना केवल डांस किया बल्कि अपनी अदाओं का जादू भी बिखेरा। इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन

3 of 5
rekha - फोटो : instagram
दरअसल, शो में एक पल ऐसा आया जब कंटेस्टेंट चेतन बृजवाजी अमिताभ बच्चन बनकर पहुंचे। रेखा ने जब चेतन को देखकर पूछा कि 'आप कौन सा कैरेक्टर बने हैं' तो चेतन ने कहा कि 'आज मैं अमिताभ बच्चन बनकर पहुंचा हूं।' ये सुनकर जहां रेखा शरमाने लगीं तो वहीं दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। चेतन की बातें सुनकर ऐसा लगा कि रेखा के पास अब बोलने को शब्द नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने माइक तो उठाया लेकिन वो कुछ कह नहीं पाईं।

4 of 5
rekha - फोटो : Instagram
रेखा ने बात को आगे बढ़ाते हुए स्टेज पर मौजूद बाकी दोनों कंटेस्टेंट से सवाल पूछा। इससे पहले शो में रेखा ने ग्रैंड एंट्री की और गाने पर डांस से शमां बांध दिया। बता दें कि इस स्पेशल एपिसोड को सिर्फ रेखा के लिए डेडिकेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha - फोटो : social media
भारतीय हीरोइनों में रेखा की बात न हो तो सब अधूरा है। रेखा पहले भी खूबसूरत थीं और आज भी अपने लुक्स से सबको पीछे छोड़ देती हैं। रेखा ने मानो उम्र को जीत लिया हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें