जिस दौर में अनिल कपूर और सनी देओल जैसे सुपरस्टार थे उस समय शाहरुख ने अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया था। शाहरुख कम बजट वाले स्टार बनकर सामने आए थे। शाहरुख की फिल्में लगातार हिट होती जा रही थीं।
विज्ञापन
2 of 7
शाहरुख खान
उस समय 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने करीब 60 करोड़ का बिजनेस किया था। पूरे देश में शाहरुख के फैन बन गए थे लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि तब मिली जब वो छोटे पर्दे पर आने वाले विज्ञापनों में नजर आए।
पढ़ें- आखिर क्यों कुंवारे हीरो नहीं बनना चाहते थे शाहरुख, जल्दबाजी में गौरी से कर ली थी शादी
विज्ञापन
3 of 7
शाहरुख खान
शाहरुख को ऐड्स करने में कोई परेशानी नहीं थीं। ऐड में काम करने के साथ पढ़ाई के दौरान उन्होंने कुछ ऐड्स भी बनाए थे। कुछ ही सालों में उन्होंने कई विज्ञापन में काम किया। शाहरुख कम पैसों में काम करने वाले सुपरस्टार थे।
पढ़ें- इन सवालों का जवाब देकर करोड़पति बनीं अनामिका, अमिताभ बच्चन बोले- 'Welldone'
4 of 7
शाहरुख खान
अनुपमा चोपड़ा की किताब 'शाहंशाह ए बॉलीवुड' के अनुसार, जब आमिर खान एक ऐड के 7 करोड़ रुपए लेते थे। वहीं शाहरुख आधे दाम पर ऐड करते थे। फिल्में करना शाहरुख का शौक था और विज्ञापन से उनके घर की रोजी-रोटी चलती थी।
विज्ञापन
5 of 7
शाहरुख खान
जैसे-जैसे शाहरुख का स्टारडम बढ़ता गया, इंडस्ट्री ने शाहरुख के विज्ञापन में काम करने का मूल्य 4 से 10 करोड़ रुपए कर दिया। ऐड्स के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले स्टार्स में अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर थे।
विज्ञापन
6 of 7
शाहरुख खान
अब इस लिस्ट में शाहरुख का भी नाम शामिल हो गया था। 1998 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'मुझे अपने बंगले के लिए पैसों की जरूरत है। मुझे अपने बेटे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए रुपए चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए मुझे रुपए चाहिए। उसके लिए मैं कोला भी बेचूंगा और कंडोम भी।'
शाहरुख का मानना था कि ज्यादा दिखावे जैसी कोई चीज नहीं होती। वहीं ज्यादातर एक्टर इस तरह के विज्ञापनों को छोटे स्तर का समझते थे। क्योंकि इससे लगता था कि एक्टर के पास कोई काम नहीं है और उसकी चमक फीकी पड़ती जा रही है। लेकिन शाहरुख एक अकेले ऐसे सुपस्टार थे जो कंडोम बेचने तक को तैयार थे।