फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL का मजा हुआ किरकिरा तो शाहरुख ने किया ट्वीट, बोले- 'सुरक्षा सबसे पहले'

Sat, 14 Mar 2020 06:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Dinesh Karthik,Shah Rukh Khan - फोटो : social media
कोरोना वायरस का असर आईपीएल पर भी पड़ा है। आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। हालांकि फैंस के साथ टीम मालिकों को भी निराशा हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने इस पर दो ट्वीट किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, 'मैदान से बाहर सभी फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलना अद्भुत रहा। खेल दर्शकों, खिलाड़ियों और शहरों की सुरक्षा सबसे पहले है। स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार ने जो भी निर्देश दिए हैं उनका पालन किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने इसके आगे लिखा- 'उम्मीद है कि वायरस का प्रसार कम हो जाएगा और आईपीएल चल पड़ेगा। बीसीसीआई और टीमों के मालिकों ने सरकार के परामर्श के साथ निगाह बनाए रखी है।'

4 of 5
shah rukh khan - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में शाहरुख की नई सेल्फी सामने आई है। शाहरुख के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी साथ में हैं। ये सेल्फी शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर ली गई है। पीछे की तरफ देंखें तो एक कैमरा नजर आ रहा है साथ ही किताबें भी रखी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू हो सकती है। इसे 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद है।

सैफ अली खान के बेटे के साथ फैन ने लेनी चाही सेल्फी, इब्राहिम ने फोन लिया और...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें