काजोल-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर चर्चा बटोर रहीं काजोल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया, जो 'करण अर्जुन' से जुड़ा है। काजोल ने बताया कि राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का 'जाती हूं मैं' गाना फिल्माया जा रहा था। इस दौरान उनकी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही थी, तब शाहरुख खान ने पूरे गाने की शूटिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।