फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से जश्न का माहौल चल रहा है । पहले गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और फिर दिवाली की पार्टी में बॉलीवुड सितारे नजर आए । वहीं अंबानी परिवार के लिए ये जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है । हाल ही में अंबानी परिवार ने अपने घर पर एक आलीशान पार्टी रखी । यहां पर शाहरुख खान-शाहिद कपूर सहित कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अंबानी परिवार के घर एंटीलिया पहुंचे । यहां शाहिद व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए । वहीं मीरा ब्राउन कलर की साड़ी में दिखीं।
विज्ञापन
3 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
शाहरुख खान अकेले ही पार्टी में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना था । वहीं अभिषेक बच्चन अपने नए लुक में नजर आए । अभिषेक का मूंछ वाला लुक उन पर काफी फब रहा था । वहीं ऐश्वर्या लाल रंग के अनारकली सूट में नजर आईं ।
4 of 5
shah rukh khan
- फोटो : social media
इन सेलेब के अलावा अनिल कपूर भी अंबानी की पार्टी में नजर आए । उन्होंने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया । साथ ही टीना अंबानी भी पिंक कलर की साड़ी पहने पार्टी में नजर आईं ।
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में दिखीं । इस दौरान उन्होंने बाल खोले हुए थे । शादी के बाद ईशा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं ।