फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल तक श्रीदेवी से एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी, लव स्टोरी सुना फफक-फफक कर रोए

Mon, 11 Nov 2019 11:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Boney Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, इस घटना ने बोनी को बुरी तरह से तोड़ दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी साझा की थी।
विज्ञापन

2 of 7
बोनी कपूर
बीते साल 13 अगस्त को श्रीदेवी का 55वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से एक प्रोग्राम रखा गया था । यहां 'मॉम', 'लम्हे', 'इंग्लिश-विंग्लिश', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी श्रीदेवी की कुछ हिट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई थी । 
विज्ञापन

3 of 7
बोनी कपूर
इस मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ी बहुत सी बातें शेयर कीं । बोनी ने बताया था कि श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 12 साल लग गए थे । श्री के बारे में बात करते-करते बोनी की आंखों में आंसू आ गए थे । वहीं बेटी जाह्नवी भी कैमरे के सामने अपने आंसू छिपाती नजर आई थीं।

4 of 7
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : instagram
बोनी ने अपनी और श्री की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था, 'मुझे श्री का दिल जीतने में 12  साल लग गए थे । मुझे उससे तब प्यार हुआ था जब मैंने उसे पहली बार स्क्रीन पर देखा था । ये हमेशा से एक तरफा प्यार था । मैं उसको फॉलो करते-करते चेन्नई जा पहुंचा था । उसके साथ फिल्म साइन करना चाहता था लेकिन उस वक्त वो वहां मौजूद नहीं थीं । मैं उसका और उसके काम का बहुत बड़ा फैन था ।'
विज्ञापन

5 of 7
sridevi boney kapoor - फोटो : social media
'एक एक्ट्रेस के तौर पर जो उनकी छवि थी, मैं उसकी प्रशंसा करता था । शायद यही कारण था कि मैं उसे दीवानों की तरह चाहता था । हम दोनों की प्रेमकहानी एक खुली किताब की तरह थी । उसने मुझे जिंदगी के हर मोड़ पर सहारा दिया ।'
विज्ञापन

6 of 7
Boney Kapoor
बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के बारे में कहा था, 'अर्जुन और अंशुला मेरी ताकत हैं । जिस तरह से उन दोनों ने जाह्नवी और खुशी काे स्वीकार किया है उससे मैं निश्चिंत हो गया हूं । मेरे चारों बच्चे मेरी ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी ने आगे कहा था, 'श्री के साथ जुड़ी यादें परिवार को याद आती हैं । मुझे हर पल उसकी कमी महसूस होती है । मैं बस उसकी यादों के साथ जी रहा हूं । वो अचानक ही हमसे बहुत दूर चली गई जिसका किसी को अंदाजा नहीं था ।' 

पहली पत्नी को छोड़ बोनी कपूर ने रचा ली थी श्रीदेवी संग शादी, इंटरव्यू में मोना ने किए थे बड़े खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें