दिवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अमिताभ बच्चन से लेकर अंबानी परिवार के घर सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इनमें से कई सितारों के लुक की चर्चा फैंस अभी भी कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो गौरी और अबराम के साथ नजर आए लेकिन इस तस्वीर में तीनों का पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था। अब शाहरुख और गौरी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें शाहरुख और गौरी सफेद रंग के पारंपरिक ड्रेस में दिख रहे हैं। उन्होंने टीका भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन
3 of 10
Ambani Family
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी के घर हुई दिवाली पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा रही। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच जब मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ पार्टी में पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए खुद अभिषेक बच्चन वहां आए। इस दौरान नीता अंबानी ने गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का दुपट्टा और पायजामा पहन रखा था।
4 of 10
नुसरत जहां पति संग
- फोटो : instagram
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी पूरी परंपरा के साथ पति निखिल जैन के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की। इस खास मौके की तस्वीरें नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 10
sara ali khan
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पर सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि सारा अपने पिता सैफ अली खान स्टेप मॉम करीना कपूर भाई इब्राहिम अली खान और छोटे भाई तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर खान खूबसूरत लहंगे में तैयार होकर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ तस्वीर खिंचवाई। करीना ने ब्लू रंग का प्रिंटेड लहंगा पहना। वहीं सैफ नीले और सफेद रंग के कुर्ता पैजामा में तैयार हुए। तैमूर भी सफेद कुर्ता पैजामा पहने शाही अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
7 of 10
malaika arora
- फोटो : social media
मलाइका अरोड़ा ने परिवार संग दिवाली मनाई। इस मौके पर मलाइका ने लाल रंग का सिल्क सूट पहना। मलाइका अपने बेटे अरहान, बहन अमृता के परिवार और माता पिता संग नजर आईं।
8 of 10
Bollywood
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पर जाह्नवी का साड़ी लुक उनके फैंस को खूब भाया। सफेद रंग की साड़ी के साथ जाह्नवी ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया जिसमें वो बेेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
बात सितारों की हो और अनुष्का-विराट का नाम ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। दिवाली पर अनुष्का और विराट ने एक फोटोशूट भी कराया। अनुष्का ने मल्टीकलर प्रिंटेड लहंगा पहना। वहीं विराट ने कूल और कम्फर्टेबल रखते हुए सफेद कुर्ता पायजामा पहना। दूसरी तस्वीर में कटरीना और अनिल कपूर भी पारंपरिक परिधान में काफी जंच रहे थे।