फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: इनाया ने बोला गायत्री मंत्र, कार्तिक आर्यन ने बहन के छुए पैर, सारा-इब्राहिम ने की मस्ती

Tue, 29 Oct 2019 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज - फोटो : सोशल मीडिया
भाई दूज का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस खास मौके पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन से लेकर सारा अली खान तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें टीका लगाने के बाद कार्तिक बहन का पैर छूते नजर आ रहे हैं। भाई दूज की ये तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'मेरी बहन का भाई इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मैं नहीं वह हमेेशा यही कहती है। भाई दूज मुबारक।'
विज्ञापन

3 of 5
इनाया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कुणाल खेमू ने भी भाई दूज का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुणाल की बहन उनकी आरती उतारते हुए गायत्री मंत्र बोल रही हैं। इस वीडियो में सभी का ध्यान खींचा कुणाल की बेटी इनाया ने। इनाया भी अपनी तोतली आवाज में गायत्री मंत्र बोलती हैं। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि इनाया हों या उनके भाई तैमूर, हमेशा मीडिया अटेंशन खींचने में कामयाब रहते हैं।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने भाई दूज मनाते हुए कोई तस्वीर तो शेयर नहीं की लेकिन इब्राहिम के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाई-बहन की ये जोड़ी खूब मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में सारा और इब्राहिम का क्यूट अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो शेयर करते हुए सारा अली खान ने सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई दी। बता दें कि दिवाली के अगले दिन, यानी गोवर्धन पूजा को विक्रम संवत कैलेंडर के पहले दिन के रूप में मनाया जाता है। इस वजह से सारा अली खान ने नए साल की बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें