Rajpal Yadav
- फोटो : file photo
राजपाल यादव
हिंदी सिनेमा के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी दूरदर्शन की ही देन हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और एक से बढ़कर एक भूमिका निभाई। शूल, जंगली, प्यार तूने क्या किया, हम किसी से कम नहीं, मुझसे शादी करोगी, पहेली, मैं मेरी पत्नी और वो, मालामाल वीकली, चुप चुप के और ढोल जैसी फिल्मों में राजपाल के निभाय किरदार को भला कौन भूल सकता है। टीवी की दुनिया से निकला ये कलाकार आज फिल्मी दुनिया का बड़ा सितारा बन चुका है।