फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं नास्तिक हूं, जो सभी तरह की आस्थाओं के खिलाफ है'

Sun, 14 Jun 2020 03:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले अजान पर दिए एक बयान के बाद जावेद अख्तर को खूब ट्रोल किया गया था। कई मुस्लिम संगठनों ने इस पर एतराज जताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा था। अब जावेद अख्तर ने अपने उसी बयान पर सफाई देते हुए खुद को नास्तिक बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाल ही में जब मैंने लाउडस्पीकर्स पर अजान को लेकर टिप्पणी करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी तो मुस्लिम समाज के बड़े लोगों ने मुझे शाप देना शुरू कर दिया और कहा कि मैं नरक के सबसे बुरे स्थान में जाऊंगा। दूसरी तरफ हिंदू के बड़े लोग मुझे जिहादी और राष्ट्रद्रोही कहते हैं। मैं एक समान अवसरवादी नास्तिक हूं जो सभी तरह की आस्थाओं के खिलाफ है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
जावेद अख्तर
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर अब लोगों ने फिर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'जावेद अख्तर साहब, जब तक आपको दोनों तरफ से गालियां पड़ रही हैं, समझ लीजिए आप सही रास्ते पर हैं। जब कभी भी एक तरफ से गाली पड़ना बंद हो जाए, समझ लीजिए आप गलत रास्ते पर हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'क्या आप खुद को जिहादी और एन्टी नेशनल नहीं मानते? झूठ मत बोलिए, आपको तो खुद की असलियत अच्छे से पता है सर?'
 
 

 

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : social media
अजान पर क्या बोले थे अख्तर
जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में लिखा था, 'भारत में तकरीबन 50 साल तक लाउडस्पीकर पर अजान हराम थी। इसके बाद ये हलाल हो गई और इस कदर हलाल हुई कि इसकी कोई सीमा ही नहीं रही। अजान करना ठीक है लेकिन लाउडस्पीकर पर इसे करना दूसरों के लिए असुविधा का कारण बन जाता है। मुझे उम्मीद कि कम से कम इस बार वो इसे खुद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर
बता दें कि जावेद अख्तर को बीते दिनों रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते मिला है। जावेद अख्तर यह पुरस्कार हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।

हादसों ने बर्बाद किया इन अभिनेत्रियों का करियर, नकली पैर के सहारे एक बार फिर शुरुआत की थी सुधा चंद्रन ने
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें