फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से लेकर अभिषेक तक, जानें इन 5 सेलेब्स की कहां और किस देश में है प्रॉपर्टी?

Sat, 03 Aug 2019 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shah Rukh Khan and Abhishek Bachchan - फोटो : social media
बॉलीवुड के हमारे पसंदीदा सितारे अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ये सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की फीस भी लेते हैं। इतना ही नहीं फिल्मी सितारे अपनी प्रॉपर्टी और आलीशान घर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन सितारों की भारत के अलावा और कौन-कौन से देश में प्रॉपर्टी है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं इन सितारों की विदेशों की प्रॉपर्टी के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
पिंकविला की खबर के मुताबिक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के आलीशान बंगले मन्नत की कीमत कई करोड़ रुपए है। इसके अलावा शाहरुख के पास दुबई के पाम जुमेराह में एक घर और लंदन के पार्क लेन में एक अपार्टमेंट है।
विज्ञापन

3 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार को फोर्ब्स मैगजीन ने बॉलीवुड में इस साल का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बताया है। मुंबई के अलावा अक्षय कुमार के पास कनाडा में एक हिल है। वहीं टोरेंटो में भी उनके पास कई अपार्टमेंट्स हैं।

4 of 6
shilpa shetty - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। शिल्पा की लाइफ भी काफी लग्जरी है। उनके पास भारत में एक अलीशान घर है। इसके अलावा लंदन में भी उनके बाद बेहद शानदार घर है जिसका नाम राज महल है। लंदन में ही शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पेंटाहाउस भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब इंटरनेशनल एक्ट्रेस के तौर पर होती है। उनके पास भी करोड़ रुपए की संपत्ति है। प्रियंका के पास मुंबई के अलावा न्यूयॉर्क में शानदार अपार्टमेंट है। वहीं शादी से पहले निक जोनस ने उन्हें लॉस एंजिलिस में एक घर गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत भी काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी करोड़ों रुपए की सपंत्ती के मालिक है। इन दोनों ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक शाही बंगला खरीदा है। ये दोनों दुबई में अक्सर छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें