फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ था फ्लाइट में? कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोस्त से बने थे दुश्मन

Sat, 03 Aug 2019 11:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sunil Grover,Kapil Sharma - फोटो : file photo
मशूहर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का जन्मदिन 3 अगस्त को होता है। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक समय काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अपनी कॉमेडी से दोनों ने छोटे पर्दे पर दर्शकों के दिलों को खूब जीता, लेकिन फ्लाइट में लड़ाई के बाद दोनों को लेकर कई किस्से सामने आए थे। कपिल अपनी गलती के लिए कई बार सुनील से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन शायद सुनील ने अभी तक उन्हें माफ नहीं किया है। वहीं सुनील और कपिल के झगड़े की असली वजह जरूर सामने आई थी।
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma Sunil Grover - फोटो : file photo
हिंदुस्तान टाइम्स ने उस समय फ्लाइट में मौजूद एक विटनेस से इस पूरे मामले पर बात की थी। विटनेस के मुताबिक, कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे। पूरी टीम एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे। कपिल ने फ्लाइट में व्हिस्की की पूरी बोतल पी ली थी। इसके बाद केबिन क्रू ने पूरी टीम को खाना सर्व कर दिया। कपिल उस समय भी ड्रिंक ही कर रहे थे। इसलिए टीम ने उनके बिना ही खाना शुरू कर दिया। इसी बात से कपिल शर्मा नाराज हो गए। कपिल ने पूरी टीम से कहा, 'जब मैंने अभी तक खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खाने लगे।' कपिल जोर-जोर से चिल्ला रहे थे जिससे मौजूद पैसेंजर्स डिस्टर्ब हो रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा - फोटो : file photo
विटनेस ने आगे बताया कि कपिल के चिल्लाने से उनके टीम मेंबर सहम गए और आधा खाना खाए बिना ही क्रू मेंबर को प्लेट लौटाने लगे। इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत कराने की कोशिश की। इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकालकर सुनील को दे मारा। इतना ही नहीं कपिल ने सुनील का कॉलर पकड़ा और कई थप्पड़ भी मारे।

4 of 6
Kapil Sharma Sunil Grover - फोटो : file photo
बीच-बचाव करने आईं कुछ फीमेल क्रू मेंबर्स भी घायल हो गईं। विटनेस का कहना था कि इस दौरान सुनील बिल्कुल शांत रहे। उन्होंने कपिल को कुछ भी नहीं बोला, लेकिन कपिल लगातार पंजाबी में गालियां देते जा रहे थे। कपिल अपनी टीम से कह रहे थे, 'मैंने तुम लोगों को बनाया। सबका करियर खत्म कर दूंगा। तुम टीवी वाले खुद को क्या समझते हो। सबको निकाल दूंगा।' कपिल ने सुनील को भी नहीं छोड़ा। वो उनसे कहने लगे, 'तू मेरा शो छोड़कर गया था, मेरे पास वापस आना पड़ा ना।' 
विज्ञापन

5 of 6
Sunil Grover - फोटो : file photo
बता दें कि 'कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल' के दौरान सुनील ग्रोवर गुत्थी का किरदार छोड़कर अपना शो करने चले गए थे, लेकिन टीआरपी ना मिलने की वजह से शो बंद हो गया था। इसके बाद सुनील कपिल शर्मा के शो में वापस लौट आए थे। इसी को लेकर कपिल ने सुनील को ताना मार दिया था। हैरानी की बात ये रही कि कपिल जैसे ही मुंबई पहुंचे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से कह दिया कि ये मेरी पत्नी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sunil Grover - फोटो : social media
उनकी इस हरकत से साफ पता चल रहा है कि उन्होंने इस मुद्दे को दबाने के लिए ऐसा किया, लेकिन वो ये मामला दबा ना सके। खबर सामने आने के बाद सभी ने कपिल को ही गलत ठहराया। कपिल के फैंस का कहना है कि उन पर स्टारडम का भूत सवार हो गया था। बता दें कि इस लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर और अली असगर के शो छोड़ने की खबरें सामने आ आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें