फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे आर्यन को गोद में लिए शाहरुख की पुरानी तस्वीर वायरल, गौरी भी साथ आईं नजर

Fri, 15 May 2020 03:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक है। दोनों की लव स्टोरी और फिर शादी तक की पूरी कहानी बिल्कुल फिल्मी स्टोरी जैसी है। अपने बच्चों के साथ शाहरुख की जबरदस्त बॉन्डिंग है। एक केयरिंग पिता की तरह वो उनका उतना ही ध्यान रखते हैं। शाहरुख की इस पुरानी तस्वीर से ये साफ जाहिर है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में शाहरुख खान के साथ गौरी खान और आर्यन भी नजर आ रहे हैं। उस वक्त आर्यन बहुत छोटे थे। शाहरुख ने आर्यन को गोद में ले रखा है। बेटे आर्यन के साथ शाहरुख की तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और गौरी कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं बेबी कैरियर के सहारे शाहरुख ने आर्यन को गोद में ले रखा है। बता दें कि आर्यन फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें निर्देशन के क्षेत्र में रुचि है। शाहरुख अपने कई इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुके हैं। 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनके साथ अबराम नजर आए थे। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख गाने के जरिए लोगों का हौसला बढ़ाते दिखे थे। लंबे समय बाद शाहरुख को देख उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में आई 'जीरो' थी। इस बीच दूरदर्शन पर शाहरुख खान के पुराने सीरियल को फिर से दिखाया जा रहा है, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।  

घर पर टीवी देख रही थीं अनुष्का, फैंस की नजर शादी की तस्वीर पर पड़ी और करने लगे ये कमेंट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें