shah rukh khan
- फोटो : file photo
'जीरो' के बाद अब शाहरुख को हीरो बनने की कोई जल्दी नहीं है इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज के 6 महीने बाद भी कोई फिल्म साइन नहीं की है। फिल्म साइन ना करने को लेकर शाहरुख ने कहा, 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। आमतौर पर यह होता है कि जब आपकी एक फिल्म पूरी होने वाली होती है, तब आप नई फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और तीन-चार महीने में उसमें इन्वॉल्व हो जाते हैं लेकिन इस बार मैं ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं।'