Crazxy Box Office Collection Day 8: फिल्म 'क्रेजी' को रिलीज हुए आज पूरे आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन...
विज्ञापन
1 of 5
जानिए क्रेजी के आठवें दिन का कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म तुम्बाड में दर्शकों का दिल जीत चुके बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सोहम शाह इस बार अपनी फिल्म 'क्रेजी' से वो कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। फिल्म 'क्रेजी' को रिलीज हुए आज आठ दिन हो गए हैं और इतने दिनों में फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार को फिल्म 'क्रेजी' ने कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
लाखों में सिमटी क्रेजी की कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
आठवें दिन क्रेजी का कलेक्शन
'तुम्बाड' के बाद निर्माता और अभिनेता सोहम शाह फिल्म 'क्रेजी' लेकर आए हैं। फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म 'क्रेजी', तुम्बाड की तरह सफल नहीं हो पा रही है। आज आठवें दिन क्रेजी ने बॉक्स ऑफिस पर महज 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
3 of 5
क्रेजी की अब तक की कुल कमाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
अब तक फिल्म की कमाई
सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला। लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। आइए जानिए फिल्म ने अब तक कुल कितने का कलेक्शन किया है।
पहला दिन शुक्रवार
1 करोड़ रुपये
दूसरा दिन शनिवार
1.35 करोड़ रुपये
तीसरे दिन रविवार
1.4 करोड़ रुपये
चौथे दिन सोमवार
75 लाख रुपये
पांचवें दिन मंगलवार
70 लाख रुपये
छठे दिन बुधवार
75 लाख रुपये
सातवें दिन गुरुवार
65 लाख रुपये
पहले हफ्ते फिल्म ने कुल
6.6 करोड़ रुपये
आठवें दिन शुक्रवार
85 लाख रुपये
अब तक फिल्म की कुल कमाई
7.45 करोड़ रुपये
4 of 5
तुम्बाड को टक्कर नहीं दे पा रही फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
'तुम्बाड' को टक्कर नहीं दे पा रही 'क्रेजी'
सोहम शाह की आखिरी रिलीज फिल्म 'तुम्बाड' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था। वहीं फिल्म क्रेजी से भी दर्शकों को खासा उम्मीदें थीं, लेकिन अफसोस क्रेजी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। बहरहाल, क्रेजी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर क्रेजी का हाल बेहाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
फिल्म 'क्रेजी' की कहानी
फिल्म 'क्रेजी' का निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है। फिल्म क्रेजी में सोहम शाह ने मुख्य अभिनय निभाया है। सोहम शाग के अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई अभिनेताओं ने अहम किरदार निभाए हैं।