सना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सना ने बताया, ‘साल 2019 मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था। वह रमजान का महीना था। उस महीने के आखिर में मुझे अजीब चीजें दिखने लगी थीं। मुझे जलती हुई कब्रें नजर आती थीं। मैं अकेली चिल्लाती हुई, मदद मांगती हुई नजर आती थी। मैं रातों में सो नहीं पाती थी क्योंकि मुझे डर लगता था।बाद में मैं सोचती थी कि यह तो बस सपना है। इसके बाद मेरे अंदर बदलाव आने लगे। मैंने यह किसी से भी शेयर नहीं किया क्योंकि आप किसी को खुद को जज करने का मौका नहीं देना चाहते।'