शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं । हाल ही में शाहरुख को अपनी बहन शहनाज के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । शाहरुख दो हफ्ते से अपने परिवार के साथ यूरोप में छुटि्टयां मना रहे थे ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शहनाज खान
इस हॉलीडे की तस्वीरें गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी । यूरोप से सुहाना की बिकिनी फोटो भी खूब वायरल हुई थीं । छुटि्टयां मनाने के बाद शाहरुख भारत वापस लौटे और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
शहनाज वैसे तो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं । सालों बाद उन्हें शाहरुख के साथ स्पॉट किया गया । शाहरुख ने अपनी बहन के बारे में बताते हुए कहा था, 'हमने अपने पैरेंट्स को बहुत छोटी उम्र में खो दिया था । मेरी बहन पर इसका बुरा असर पड़ा।'
4 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख ने कहा था, 'पैरेंट्स के निधन के बाद शहनाज ना ही रोईं और ना ही कुछ बोलीं । वो बीमार रहने लगीं और एक दिन जमीन पर गिर पड़ीं जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी । इस हादसे के दो साल बाद उन्होंने बोलना बंद कर दिया ।'
जब शाहरुख 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग कर रहे थे तब शहनाज फिर से बीमार पड़ीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब शाहरुख ने बहन को स्विट्जरलैंड बुलवाया और वहीं उनका इलाज करवाया । पैरेंट्स के जाने के बाद शाहरुख ने ही शहनाज को संभाला है ।