आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देने के लिए रिहर्सल में काफी मेहनत करती हैं। बीते दिनों आई उनकी फिल्म 'रेस 3' में भी उन्होंने 'हल्ला दुहाई' और 'हीरिए' गाने पर अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना दिया था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही लेकिन फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के डांस को काफी पसंद किया गया।