फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने अपने अगले रोल को लेकर किया खुलासा, इस तरह के किरदार में आएंगे नजर

Sun, 07 Apr 2019 01:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
शाहरुख खान को हाल ही में 'द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन' ने 'डॉक्टरेट' की उपाधि दी गई। शाहरुख को ये डिग्री 'फिलांथ्रोपी' सब्जेक्ट में मिली है। डिग्री मिलने पर शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा 'यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ का धन्यवाद और वहां से ग्रैजुएट होने वाले छात्रों को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं, ये उपाधि हमारी टीम को आगे भी निस्वार्थ काम करने में मददगार होगी।'
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan
अपनी लंदन यात्रा के दौरान शाहरुख खान ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अपनी अगली फिल्म के किरदार के बारे में बात की। शाहरुख ने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म में 'सेक्सी पिता' का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
किंग खान ने कहा, 'मेरी अगली भूमिका मेरी पिछली फिल्मों जितनी ही सेक्सी होगी। एक सेक्सी पिता, एक सेक्सी हीरो, सेक्सी जो भी आप मुझे बनना चाहते हो, मेरी अगली भूमिका उतनी ही सेक्सी होगी जितनी आप चाहते हैं।'

4 of 5
shah rukh khan
शाहरुख ने बॉलीवुड में महिलाओं की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए रवैया अब सकारात्मक रूप से बदल रहा है। इसमें विसंगतियां और उतार-चढ़ाव भी होंगे। जब मैं 90 के दशक में काम कर रहा था तो उस वक्त अगर एक महिला की शादी हो जाती है, तो उसे काम नहीं मिलता था। लेकिन अब वो सभी फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं और यह बहुत सहज और अच्छा है। इसलिए मुझे लगता है फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan
बता दें कि शाहरुख खान ने बनारस में 50 एसिड अटैक पीड़ितों की सर्जरी में मदद की है। इसके लिए मीर फाउंडेशन के जरिए जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक माह का प्लास्टिक सर्जरी कैंप आयोजित किया गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू की गई पहल 'टुगेदर ट्रांसफॉर्मड' के माध्यम से 50 बर्न और एसिड अटैक पीड़ितों की दशा में सुधार के लिए पूरे मार्च भर सर्जरी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें