फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने हिंदू धर्म को बताया 'हिंसक', भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 07 Apr 2019 12:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी । कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है । इस सीट पर कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके । उर्मिला इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। लेकिन इस बीच उन पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Suresh Nakhua - फोटो : social media
भाजपा के नेता सुरेश नखुआ ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई है। सुरेश नखुआ के मुताबिक उर्मिला ने एक टीवी शो पर कहा था कि हिंदू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है। ऐसा कहकर उर्मिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा नेता ने इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एक पत्रकार का भी इस शिकायत में नाम लिया है।'



 
विज्ञापन

3 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
उर्मिला ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जो धर्म अपनी सहिष्णुता के लिए जाना जाता है, वह उन सभी में सबसे अधिक हिंसक हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार के पांच सालों से मुझे सबसे ज्यादा नफरत है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण अभाव था। देश अराजकता की स्थिति की ओर बढ़ रहा था जहां लोगों को लगता है कि हिंसा ही एकमात्र रास्ता था।'

4 of 5
kader khan govinda
बता दें कि अभी नॉर्थ मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी सांसद हैं । उन्हीं के खिलाफ कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को चुनावी मैदान में उतारा है । इस सीट से गोविंदा भी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं । गोविंदा ने 2004 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय निरुपम
2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने । साल 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई । अब इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें