फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की एसिड अटैक पीड़ितों के साथ तस्वीरें ट्विटर पर वायरल, इमोशनल हुए फैंस

Fri, 29 Mar 2019 01:41 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan - फोटो : meer Foundation, Twitter
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्मों के अलावा सामाजिक काम को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। वह एसिड अटैक पीड़ितों के लिए मीर फाउंडेशन भी चलाते हैं, जिसके तहत एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों का इलाज होता है। साथ ही उनकी जिंदगी को और बेहतर बनाने के लिए खास इंतजाम भी किए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
हाल ही में शाहरुख खान अपने इस फाउंडेशन में पहुंचे। यहां उन्होंने एसिड अटैक पीड़ितों के साथ समय बिताया और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। सुधारात्मक सर्जरी के दौर से गुजर रहीं इन पीड़ितों से शाहरुख खान ने लंबी बातचीत भी की और सफलतापूर्वक सर्जरी होने के लिए अपने फैंस से इनके लिए प्रार्थना करने की भी बोला।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान की मुलाकात की तस्वीरों को मीर फाउंडेशन ने एक कॉलाज के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर को शाहरुख ने री-ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आप सभी से गुजारिश है कि इनके लिए प्रार्थना करें…और बोले-भगवान इनकी जिंदगी की नई शुरुआत में इन पर कर्म करना, उन पर दया बनाए रखना … इंशा अल्लाह। ये सब मेरी बहनें हैं और इन्हें जल्दी ठीक होने के लिए बिना किसी भेद के आप सभी की प्रार्थना की जरूरत है।'

 

4 of 5
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : social media
शाहरुख खान के फैंस उनके इस ट्वीट पर कमेंट के जरिए इन एसिड अटैक पीड़ितों के लिए दुआएं कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख वर्ल्ड थिएटर डे की वजह से सुर्खियों में थे। बुधवार को उन्होंने वर्ल्ड थिएटर डे बड़े ही खास अंदाज में मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गौरी खान और अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद खास कैप्शन भी दिया। शाहरुख खान ने वर्ल्ड थिएटर डे पर पत्नी गौरी खान के लिए लिखा- 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तो ऐसा लगता है मैं स्टेज पर भी हूं जहां ढेर सारी लाइटें हैं जिससे में कुछ भी नहीं देख सकता।' इस पोस्ट को शाहरुख खान ने "#WorldTheaterDay" के साथ शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan
गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। दिसंबर 2018 को रिलीज हुई जीरो भी फ्लॉप रही थी। ऐसी भी खबरें आई थीं कि वो अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक करने जा रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म करने से भी मना कर दिया। माना जा रहा है शाहरुख अब कोई भी फिल्म बहुत ही सोच समझकर करना चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें