रणबीर से रिश्ते पर आलिया का खुलासा
आलिया भट्ट ने बीते दिनों बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में स्टेज से रणबीर कपूर को I Love You कह दिया था। आलिया और रणबीर एक दूसरे को करीब पिछले एक साल डेट कर रहे हैं। आलिया ने हाल में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
2 of 5
Mahesh Bhatt Alia Bhatt
- फोटो : twitter
महेश भट्ट के ट्वीट पर बवाल
लोकसभा चुनाव की तारीख जैस-जैसे नजदीक आ रही है, देश में गहमागहमी बढ़ती जा रही। सभी राजनैतिक पार्टियां पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी धुंआधार प्रचार चल रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस दौरान अपनी किस्तम आजमाने चुनावी मैदान में कूद गए हैं। इस बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले महेश भट्ट के एक ट्वीट को लेकर बवाल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Sara Ali Khan, kartik aryaan
- फोटो : instagram
सारा-कार्तिक की डेट
सारा अली खान इन बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। अपने अंदाज उन्होंने लोगों के दिलों में बहुत ही कम समय में जगह बना ली है। उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक चैट शो के दौरान उन्होंने कहा था वो कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। सारा की ये ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।
4 of 5
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : social media
नंदमुरी बालाकृष्णा की धमकी
साउथ एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालाकृष्णा एक बार फिर से विवादो में हैं। वह टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बहनोई और उनके बेटे नारा लोकेश के ससुर हैं। हिंदूपुर से विधायक बालाकृष्णा ने चुनाव प्रचार के दौरान वहां मौजूद एक पत्रकार से न केवल बदतमीजी की, बल्कि उसे गालियां भी दीं। बालाकृष्णा ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी।
मोम के हुए दिलजीत
मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का मोम का पुतला गुरुवार को नई दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। इस संदर्भ में अभिनेता ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट के साथ उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दिलजीत को पिछली बार हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक में लीड किरदार करते हुए देखा गया था।