फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने शुरू की बेटे आर्यन के डेब्यू की तैयारी, लेकिन बॉलीवुड में नहीं करेंगे लॉन्च

Thu, 30 May 2019 02:46 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aryan khan - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बच्चे अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। हाल ही में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वो अपनी कजिन के मेहंदी फंक्शन में एंज्वॉय करती नजर आईं। वहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
aryan khan - फोटो : social media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख अपने बेटे आर्यन के डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में नहीं हॉलीवुड में । खबर है कि शाहरुख खान हॉलीवुड प्रोड्यूसर्स को आर्यन की तस्वीरें दिखा रहे हैं और बेटे के डेब्यू की प्लानिंग कर रहे हैं। आर्यन खान इस समय कैलिफोर्निया में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान
शाहरुख खान को यह भी सलाह दी गई है कि वो आर्यन को करियर के शुरुआत में सुपरहीरो फिल्म साइन न करने दें । स्टारकिड्स को ऐसी फिल्में करना काफी पसंद होता है । हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि आर्यन हॉलीवुड सिनेमा से ही अपना डेब्यू करेंगे या फिर बॉलीवुड में रहकर अपने पिता की लेगेसी को आगे बढ़ाएंगे।

4 of 5
aryan - फोटो : instagram
बॉलीवुड गलियारों से ऐसी खबर भी आई थी कि आर्यन खान अपने पिता के दोस्त करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'तख्त' में असिस्टेंड डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगे । इससे वो फिल्म मेकिंग के गुर सीख पाएंगे । कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया कि करण जौहर ही आर्यन का डेब्यू करवाएंगे और किंग खान के बेटे की पहली फिल्म को खुद डायरेक्ट करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aryan khan
कुछ समय पहले करण जौहर ने एक शो के दौरान इस बात को स्वीकार भी किया था कि आर्यन खान का डेब्यू उनके अलावा कोई दूसरा डायरेक्टर नहीं करा सकता है। वहीं शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्यन को फिल्म मेकिंग में इंट्रेस्ट है। वहीं सुहाना काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें