फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम मचाकर अचानक बॉलीवुड से गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, आज है इन हालातों में

Thu, 30 May 2019 02:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rimi Sen - फोटो : social media
हंगामा, बागवान और धूम जैसी हिट फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रिमी सेन आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। आखिरी बार में वो टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी अब 37 साल साल की हो चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Rimi Sen - फोटो : instagram
रिमी सेन का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। रिमी का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी बचपन से ही एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्म दामू में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
Rimi Sen - फोटो : instagram
ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। यहां आकर वो मॉडलिंग करने लगीं। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। 

4 of 7
Rimi Sen - फोटो : instagram
ये फिल्म हिट साबित हुई। रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया। यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं।
विज्ञापन

5 of 7
Rimi Sen - फोटो : instagram
धूम, गरम मसाला के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म क्योंकि मिली। इसके बाद वो दीवाने हुए पागल, फिर हेराफेरी, गोलमाल जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पहली बार बुधिया सिंह फिल्म से निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया।
विज्ञापन

6 of 7
रिमी सेन
रिमी सेन बिग बॉस 9 से एक बार फिर चर्चा में आईं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक मजाक किया था। सलमान ने रिमी को बिग बॉस फिनाले का टिकट दे दिया था। इसे देखकर रिमी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही रिमी वापस जाने के जिद्द करने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Rimi Sen - फोटो : social media
इन सबके बावजूद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ पाया और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। आखिरकार उन्होंने साल 2017 में भाजपा ज्वाइन कर ली। अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें