फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021 ऑक्शन का हिस्सा बने शाहरुख खान के बेटे आर्यन, सोशल मीडिया पर फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Fri, 19 Feb 2021 03:09 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में शाहरुख खान के बेटे आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के ऑक्शन गुरूवार यानी 18 फरवरी को चेन्नई में हुए।  इस ऑक्शन में शाहरुख खान और जूही चावला की टीम केकेआर की बेटिंग के लिए दोनों बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पहुंचे।  पिता शाहरुख खान की गैर-मौजूदगी में आर्यन खान ने उनकी जगह ली।  आर्यन को जूही चावला के पति जय मेहता और बेटी जाह्नवी के साथ बैठे हुए देखा गया।  दोनों ने नीलामी से पहले की ब्रीफिंग में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस इवेंट में आर्यन खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आर्यन खान केकेआर के शुरूआत से ही फॉलोअर रहे हैं। ऐसे में टीम के सह-मालिक जय मेहता के साथ उन्हें बैठे हुए देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑक्शन टेबल पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नजर आए, जिसको लेकर ट्विटर पर फैन्स ने जमकर मजे लिए हैं। 
   
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
केकेआर की टीम ने अभी तक ऑक्शन में शाबिक अल हसन को खरीदा है और टीम नीलामी में बेहद कम बजट के साथ उतरी है। केकेआर की ऑक्शन टेबल पर पर खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने के लिए एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पहुंचे हैं। जिसको लेकर ट्विटर पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं। एक फैन ने आर्यन की क्रिकेट की समझ को लेकर उनका मजाक बनाया, जबकि कई फैन्स ने उनके ऑक्शन टेबल पर बैठने पर भी सवाल उठाए। 
 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : social media
बता दें कि शाहरुख खान, कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के मालिक हैं और जूही चावला और उनके पति जय मेहता इस टीम के सह-मालिक हैं। शाहरुख और उनके परिवार को अक्सर आईपीएल मैचों में देखा जाता है। पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन यूएई में किया गया था। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा
गौरतलब है कि शाहरुख खान और जूही चावला के अलावा प्रीति जिंटा भी आईपीएल का हिस्सा रही हैं। वह टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। शाहरुख, प्रीति और जूही साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं। इस साल आईपीएल का 14वां सीजन आयोजित होने जा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें