शाहरुख खान छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही 'टीईडी टॉक इंडिया नई सोच' शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हाल ही में इस नए शो का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर में शाहरुख लोगों को प्यार ही नहीं नए आइडियाज शेयर करने की भी सलाह दे रहे हैं क्योंकि शेयर करने से प्यार ही नहीं आइडियाज भी बढ़ते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
shahrukh khan
आपको बता दें कि ये एक टीवी सीरीज है जिसके तहत शाहरुख खान हर वीकेंड पर टेलीविजन में नजर आएंगे। ये टीवी शो 10 दिसंबर 2017 से प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
इससे पहले शाहरुख खान 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?' और 'कौन बनेगा करोड़पति' जैसे क्विज शो होस्ट कर चुके हैं पर ये पहली बार होगा जब वो टेड टॉक- एक नई सोच में एक स्पीकर के तौर पर शो को होस्ट करेंगे।
इस शो में ऐसे दिग्गज स्पीकर्स पहुंचेंगे जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। साथ ही वो इस स्टेज पर आकर मैसेज देंगे कि किस तरह किसी की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।