शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । फिलहाल उन्होंने एक बिग बजट फिल्म साइन की है जो कॉमिक, एक्शन, थ्रिलर तीनों का मजा देगी । इसका निर्देशन राज निदीमोरू और कृष्णा डीके करेंगे। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी। शाहरुख इससे पहले सुकून के पल बिताने के लिए पत्नी गौरी खान के साथ यूएस में छुटि्टयां मनाने जा पहुंचे हैं ।