फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबराम के साथ इन दो बच्चों का भी ख्याल रख रहीं गौरी, देखकर शाहरुख बोले- 'मां तुझे सलाम'

Mon, 06 May 2019 04:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gauri khan - फोटो : social media
फिल्मों से दूर शाहरुख खान इस वक्त अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वो अक्सर अबराम के साथ नजर आते हैं। हाल ही में मुंबई में वोट देने शाहरुख, पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बताया भी कि आखिर वो अबराम को लेकर वोट देने क्यों पहुंचे थे। अब एक बार फिर शाहरुख ने पत्नी और बेटे की इस तस्वीर पर ऐसा कुछ लिखा कि वायरल हो गया।  
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan, abram, gauri - फोटो : social media
दरअसल, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ रविवार की छुट्टी बिताते हुए तस्वीर शेयर की। गौरी खान की गोद में अबराम हैं जबकि उनके बगल में करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही बैठे नजर आए। इस तस्वीर को गौरी खान ने कैप्शन दिया- 'तीन मसखरों के साथ वक्त बिताते हुए'
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan, abram - फोटो : social media
गौरी खान की इस तस्वीर पर शाहरुख कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने लिखा- 'मां तुझे सलाम'। गौरी की इस तस्वीर पर मलाइका ने भी कमेंट किया- 'टू क्यूट'।

 

4 of 5
shah rukh khan, abram - फोटो : social media
लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि शाहरुख अपनी ही हिट फिल्म का सीक्वल डान 3 पर जल्द काम करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक अभी शाहरुख ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख किसी नए डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन और मधुर भंडारकर से मुलाकात भी की थी। ऐसे में हो सकता है कि किसी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को शाहरुख जल्द ही फाइनल कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
इससे पहले बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें