Shah Rukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान वैसे तो बड़े रहम दिल हैं, लेकिन जब उनके कोई जबर्दस्ती काम करने की कोशिश भी करता है तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। जब शाहरुख खान के एक फैन ने बिना इजाजत के उनकी तस्वीर खिंचनी चाही तो हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान ने फैन को सिखाया सबक
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
बॉलीवुड किंग खान के बहुत सारे प्रशंसक हैं। चाहे वह सेट पर हों या सार्वजनिक स्थान पर, उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक हमेशा ही बेकरार रहते हैं, लेकिन कई बार कड़ी सुरक्षा के बीच भी अभिनेता के साथ जबरन फोटो खींचने का मामला सामने आ ही जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
किंग के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
यूसुफ इब्राहिम, जो दशकों तक सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड रहे हैं और कई मशहूर हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख खान ने एक बार एक प्रशंसक को बिना अनुमति के सेल्फी लेने पर डांटा था।
विज्ञापन
3 of 5
फैन शाहरुख के साथ लेता चाहता था सेल्फी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
फिल्म स्टार्स के बॉडीगार्ड के लिए भीड़ को नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाता है, जब वह प्रशंसकों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं। यूसुफ इब्राहिम ने खुलासा किया कि कैसे एक बार शाहरुख खान की बिना इजाजत के उनका एक फैन सेल्फी ले रहा था और किंग ने इस बात पर उसे फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को भी कुछ सीमाएं रखनी चाहिए।
फैन को सेल्फी के लिए शाहरुख ने कर दिया था मना
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "प्रशंसकों को सीमाएं बनाए रखने और सम्मान दिखाने की जरूरत है। फोन लेकर भागने के बजाय, उन्हें विनम्रता से पूछना चाहिए कि क्या फोटो खींची जा सकती है।" एक स्टार की जिंदगी आसान है, लेकिन घंटों मेकअप में बैठना और लगातार 12 घंटे तेज रोशनी में रहना आसान नहीं है।
फैन के बर्ताव से गुस्सा हुए थे किंग खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
इंटरव्यू में यूसुफ ने कई साल पहले की एक घटना को याद किया, जिसमें शाहरुख खान ने आईपीएल सीजन के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन जब उनके आने की खबर फैली तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। उस अफरातफरी का बताते हुए यूसुफ ने कहा, "जब हम वहां गए तो पूरे अजमेर शहर को पता था कि शाहरुख दरगाह आ रहे हैं। वहां इतनी भीड़ थी कि हम वहीं खड़े रहे, लोगों ने हमको धक्का मारकर दरगाह ले आए और धक्का मारकर अपनी गाड़ी में लाके बैठा दिया।" काम की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार किंग में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे।