फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: 'निकले थे कभी हम घर से' सुनकर भावुक हुए शाहरुख खान, बताया- 'गाना सुनने के बाद आई माता-पिता की याद'

Sun, 03 Dec 2023 01:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

किंग खान ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार 'निकले थे कभी हम घर से' गाना सुना तो उन्हें अपने माता-पिता की याद आ गई। अभिनेता ने 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के टीजर और पहले गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। वहीं, हाल ही में मेकर्स ने 'डंकी ड्रॉप 3' के नाम से फिल्म का दूसरा गाना जारी किया है। रिलीज हुआ गाना 'निकले थे कभी हम घर से' रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस गाने ने किंग खान को उनके माता-पिता की याद दिला दी है। 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
निकले थे कभी हम घर से - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी के तीसरे गाने 'निकले थे कभी हम घर से' में शाहरुख खान के किरदार द्वारा सीमाओं को पार करने और अपने सपनों की मंजिल तक पहुंचने के संघर्ष को दर्शाया गया है। फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को सुनकर इमोशनल हो गए हैं। इस गाने को सुनकर खासतौर पर एनआरआई भावुक हो गए हैं। शाहरुख ने हाल ही में खुलासा किया कि पहली बार ये गाना सुनने के बाद वह बेहद भावुक हो गए थे।  

ब्लैक टाई-शिमरी स्कर्ट में कटरीना के बॉसी लुक पर फिदा हुए फैंस
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
किंग खान ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार 'निकले थे कभी हम घर से' गाना सुना तो उन्हें अपने माता-पिता की याद आ गई। अभिनेता ने 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान इस बात का खुलासा किया है। एक फैन ने शाहरुख से पूछा, 'सर, इस गाने ने मुझे अपने घर की याद दिला दी, क्या जब आपने इसे पहली बार सुना था तो क्या आपको भी वैसा ही महसूस हुआ था?' 


4 of 5
किंग खान शाहरुख
शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'हां, यह वास्तव में मुझे मेरे माता-पिता, मेरे दिल्ली के दिनों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। दोस्त बने और समय के साथ खो गए। बहुत भावुक करने वाला है।' इसके आगे उन्होंने अपनी फिल्म डंकी को टैग किया। वहीं, एक अन्य ट्वीट में सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें अपने माता-पिता की बहुत याद आती है।   

Kriti Sanon: झूठी खबरों के खिलाफ कृति ने की कानूनी कार्रवाई, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने से किया इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने पूछा, 'सर आपको दिल्ली की याद आती है क्या? अपने बचपन के बारे में बताइये ना?' इसके जवाब में किंग खान ने लिखा, 'मैं तो अभी भी बचा हुआ हूं। मेरा बचपन बहुत प्यारा था और मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आती है।' बता दें कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी और तापसी पन्नू जैसे सितारे नजर आएंगे।  

The Boys Season 4 Teaser: एमी नामांकित वेब सीरीज द बॉयज के चौथे सीजन का टीजर रिलीज, फैंस का उत्साह बढ़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें