फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल बाद भी शाहरुख गौरी के लिए पब्लिकली करते हैं ये काम, सोनम-आनंद के रिसेप्शन में मिला सबूत

Wed, 09 May 2018 11:28 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan and Gauri
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में सेलेब्रिटीज का जमावड़ा लगा । इस रिसेप्शन में शाहरुख से लेकर सलमान खान सभी ने जमकर डांस किया। इस बीच शाहरुख और गौरी को लेकर ऐसी बात सामने आई जिसे जानकर आप भी कहेंगे, आज भी गौरी शाहरुख खान के दिल की रानी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan
सोनम और आनंद के रिसेप्शन में बॉलीवुड के बादशाह अपनी बेगम गौरी खान का हाथ थामे पहुंचे। इन दोनों के आते ही लोगों की नजरेें इन पर टिक गई। इस मौके पर किंग खान ने काले रंग का कोट-पैंट पहना हुआ था तो वहीं गौरी ने शिमर सिल्वर रंग का गाउन पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan
किंग खान और गौरी की शादी को 26 साल हो चुके हैं लेकिन इन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि कल की ही बात हो। खबरों की मानें तो शाहरुख खान गौरी का हाथ पूरी पार्टी में पकड़े रहे और उन्हें एक पल भी अकेले नहीं छोड़ा था। यहां तक कि डांस फ्लोर पर लोगों के बहुत कहने पर शाहरुख, गौरी का हाथ छोड़कर गए थे।
 

4 of 5
Shahrukh Khan
ऐसा पहला मौका नहीं है कि शाहरुख, गौरी का हाथ थामे नजर आए हों। अक्सर पार्टी या फिर फंक्शन में किंग खान गौरी के साथ ऐसे ही नजर आते हैं। सोनम और आनंद के रिसेप्शन में कैद हुई गौरी और शाहरुख की तस्वीर इस बात का सबूत है कि इन दोनों का रिश्ता आज भी काफी मजबूत है और प्यार उतना ही गहरा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख सलमान - फोटो : SELF
सोनम और आनंद के रिसेप्शन पर शाहरुख-सलमान के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में शाहरुख खान और सलमान खान चलती है क्या 9 से 12 गाने पर भी डांस करते हुए भी दिख रहे हैं। इतना ही नहीं मीका ने जैसे ही लैला मैं लैला गाना गाया... शाहरुख और सलमान इस पर भी झूम उठे।
 

When the most energetic actor-singer duo come together, #Dhingana happens! 🔥@iamsrk @MikaSingh
SRK dancing to Laila with @BeingSalmanKhan@AnilKapoor !#SonamAnandReception pic.twitter.com/9JoQssZZpG

— SRK Universe (@SRKUniverse) May 8, 2018
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें