Laal Kaptaan
- फोटो : social media
'लाल कप्तान' के लुक की जैक स्पैरो से तुलना करना सैफ को नहीं आया पसंद
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल कप्तान' की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में वह नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। लाल कप्तान का ट्रेलर देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ अली खान के लुक की तुलना हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के किरदार जैक स्पैरो से कर दी थी। जैक स्पैरो से तुलना करना सैफ अली खान को पसंद नहीं आया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सैफ खान ने कहा, मुझे अच्छा नहीं लगा कि लोगों ने मेरी तुलना जैक स्पैरो से की। ये वो चीज़ (नागा साधु का लुक) है जो हमारे कल्चर ने सिनेमा को दिया है और भारत में इसकी प्रैक्टिस भी बहुत की जाती है। नागा साधु, उनके बाल, उनकी बंदना, उनके चेहरा पर लगा सफेद ऐश और वो रेड जैकेट जो ईस्ट इंडिया कंपनी की दी हुई है। मुझे लगता है कि लोग ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से ऊब चुके हैं'।