कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह के रूप में मशहूर रहे शाहरुख खान अब करियर को वापस पटरी पर लाने के लिए किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' से अलग होने का फैसला उनकी इसी सोच का पहला कदम है।
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो फिल्म का प्रोजेक्ट शाहरुख खान के हिसाब से आगे नहीं बढ़ रहा था । साथ ही उन पर दबाव था कि इस फिल्म में वह आमिर खान की करीबी दोस्त फातिमा सना शेख के साथ काम करें। यह बात भी शाहरुख खान को अच्छी नहीं लग रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : social media
रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से ब्रांड शाहरुख को लगा बट्टा अब तक हट नहीं पाया है। 'चेन्नई एक्सप्रेस' से लेकर 'जीरो' तक शाहरुख की सारी फिल्में फ्लॉप रही हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की कामयाबी का क्रेडिट भी रोहित शेट्टी ले उड़े थे। शाहरुख अब किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। खबर ये है कि अंजुम रजबअली की मंझवानी के बाद शाहरुख खान और डॉन सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच की कड़वाहट दूर हो चुकी है।
4 of 5
शाहरुख खान
दोनों मिलकर अब 'डॉन 3' बनाने पर काम कर रहे हैं। 'डॉन' और 'डॉन 2' दोनों फिल्में शाहरुख खान के करियर की सुपरहिट फिल्में रही हैं और इसे शुरू करने की सलाह शाहरुख खान के करीबी दोस्त बन चुके सलमान खान ने दी है। सलमान खान खुद किसी तरह के रिस्क से बच रहे हैं और पिछले पूरा साल अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान से नाराज रहे सलमान ने भी 'दबंग 3' पर काम कर दिया है।
शाहरुख खान और सलमान खान ने आपस में ये भी तय किया है कि अपनी अपनी फिल्मों में कहानी पर ज्यादा फोकस किया जाए और स्पेशल अपीयरेंस के सहारे हाइप बनाने के गिमिक से दूर रहा जाए। इसके चलते शाहरुख और सलमान की फिल्मों में अब दोनों की झलकियां भी नहीं देखने को मिलेंगी।