फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Vs Tiger: सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ेंगे पठान और टाइगर, दो जिगरी यारों में होगी तकरार

Tue, 04 Apr 2023 04:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah Rukh Khan -Salman Khan - फोटो : social media
शाहरुख खान के लिए साल 2023 की शुरुआत काफी दमदार रही है। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। फिल्म ने देश भर में जमकर कमाई की है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिला था। इस कैमियो ने लोगों को थिएटर में सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था। दोनों ही कलाकारों को उनके फैंस एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Shah Rukh Khan -Salman Khan - फोटो : social media
टाइगर वर्सेज पठान
वहीं, हाल ही में दोनों कलाकारों को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार यशराज फिल्म्स ने एक घोषणा की है। फिल्म पठान में जिस तरह से शाहरुख खान और सलमान के बीच दोस्ती देखने को मिली थी, वह देखने को नहीं मिलेगी। हाल ही में तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में एक टैग टाइगर वर्सेज पठान का भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shah Rukh Khan -Salman Khan - फोटो : social media
तरण ने किया ट्वीट
इस पोस्ट से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान और शाहरुख खान की स्पाई फिल्म देखने को मिलेगी। फैंस के लिए यह काफी अच्छी खबर है। तरण के ट्वीट में यशराज फिल्म्स की एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान शामिल हैं। 
 

4 of 5
Shah Rukh Khan -Salman Khan - फोटो : social media
शाहरुख सलमान में होगी तकरार
वहीं, इस लिस्ट में वो फिल्में भी शामिल हैं जो तरण आदर्श की यशराज फिल्म्स के बैनर तले आने वाली हैं, जिसमें टाइगर 2, वॉर 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही टाइगर वर्सेज पठान भी इसी लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट से अनुमान लगा सकते हैं कि दोनों ही कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर भिड़ने वाले हैं।

नीसा देवगन के प्रिंसेस लुक पर हार बैठेंगे दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan -Salman Khan - फोटो : social media
शाहरुख करेंगे सलमान की फिल्म में कैमियो
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान ने कैमियो किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, टाइगर 3 में भी शाहरुख खान सलमान के साथ कैमियो करते हुए नजर आएंगे, जिससे फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट का किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें