किंग में सुहाना भी आएंगी नजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान ने आगे कहा, "मैं अभी इसकी (किंग) शूटिंग कर रहा हूं। मैं इसे कुछ महीनों तक शूट करूंगा। मेरे निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बहुत सख्त हैं। उन्होंने पठान भी बनाई है। उन्होंने मुझसे कहा है कि हम जो कर रहे हैं, उसे किसी को ना बताऊ। मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन मैं आपको यह जरूर कह सकता हूं कि यह मजेदार फिल्म होगी और आप इसे एंजॉय करेंगे।"