फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: शाहरुख खान-आर माधवन ने टीवी से की करियर की शुरुआत, ये टीवी एक्टर्स भी बॉलीवुड में छा गए

Mon, 27 Jan 2025 10:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इस समय कई हिट बॉलीवुड स्टार हैं, जिनकी शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए हुई। इस लिस्ट में सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। जानिए, बाकी कौन से स्टार हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 

विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, आर माधवन, विद्या बालन और मंदिरा बेदी - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ एक्टर प्रवेश राणा भी नजर आएंगे। इस एक्टर के एक्टिंग करियर की शुरुआत की बात की जाए तो ‘बिग बॉस’ और ‘इमोशनल अत्याचार’ जैसे रियालिटी शो में ये नजर आए। इसके बाद ही फिल्मों का रूख किया। ऐसे ही कई नामी स्टार भी हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल्स के जरिए ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। जानिए, ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में। 

विज्ञापन

2 of 6
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह बन चुके शाहरुख खान ने थिएटर के बाद टीवी सीरियल्स में कदम रखा। शाहरुख खान ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे हिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा बने। इन सीरियल्स की वजह से वह लाइमलाइट में आए और बाद में उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 


 
विज्ञापन

3 of 6
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

आर माधवन
आर माधवन ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए ही की थी। वह ‘यूले लव स्टोरी’ और ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे सीरियल्स में शुरुआत में नजर आए। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग जॉनर के टीवी सीरियल्स किए। फिर वह फिल्मों में छोटे किरदारों में दिखे लेकिन ‘रहना है तेरे दिल में’ ने उन्हें बॉलीवुड में एक चर्चित नाम बना दिया।  

4 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya

विद्या बालन
डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों में अपनी उम्दा अदाकारी दिखाने वाली विद्या बालन ने टीवी पर कॉमेडी सीरियल ‘हम पांच’ से शुरुआत की थी। वह इसमें एक सिंपल लड़की के रोल में नजर आईं। फिर बंगाली फिल्मों की तरफ रूख किया और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा।

विज्ञापन

5 of 6
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @babil.i.k

इरफान खान
इरफान खान हमारे बीच अब नहीं है लेकिन उन्होंने टीवी और फिल्म दोनों ही जगह उम्दा काम किया। इरफान ने भी टीवी से अपने करियर की शुरुआत की, वह ‘श्रीकांत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘चंद्रकांता’ जैसे कई और टीवी सीरियल्स में दिखे। बाद में बॉलीवुड में आए और बड़े पर्दे पर छा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @mandirabedi
मंदिरा बेदी 
मंदिरा बेदी सीरियल ‘शांति ’ के जरिए टीवी पर एक बड़ा नाम बन चुकी थी। इसके बाद वह ‘दिल वाले दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्म का हिस्सा बनी। इसके के अलावा अपनी क्रिकेट कमेंट्री के लिए वह जानी गईं। साथ ही फिल्मों में भी मंदिरा बेदी ने अलग-अलग तरह के किरदार किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें