फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग खान के सामने ही फैन ने की सलमान खान की तारीफ, जवाब में शाहरुख ने कह दिया कुछ ऐसा नहीं होगा यकीन

Thu, 07 Jun 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान और सलमान खान के बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच एक और सवाल खड़ा होता है कि दोनों में से नंबर 1 कौन है और किसकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है। सलमान और शाहरुख दोनों ही अपने-अपने फैंस के लिए खास हैं।
विज्ञापन

2 of 4
salman, shahrukh
बुधवार की रात शाहरुख खान ने अपने फैंस से ट्विटर पर बातचीत की। तभी एक फैन ने शाहरुख खान से कह दिया कि वो उनसे ज्यादा सलमान खान को पसंद करता है। यूजन ने शाहरुख से ये भी पूछा कि उन्हें ये जानकर कैसा लगा ? 


 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान और शाहरुख खान
शाहरुख खान भी कहां पीछे रहने वाले थे। बड़ी ही चालाकी से उन्होंने अपने फैन की ये बोलकर बोलती बंद कर दी कि वो भी सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं भी उससे बहुत प्यार करता हूं।’



 
विज्ञापन

4 of 4
Salman and Shahrukh
बता दें कि कुछ साल पहले तक सलमान खान और शाहरुख खान एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते थे लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए हैं। जहां शाहरुख खान ने सलमान खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो किया था, वहीं सलमान खान इस साल अपने दोस्त की आने वाली फिल्म ‘जीरो’ में एक कैमियो करते नजर आयेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें