बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का सभी को इंतजार है लेकिन वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। पिछले कुछ समय की उनकी फिल्मों पर नजर डालें तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, हालांकि एक-दो फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया भी है लेकिन फिल्म के साधारण कंटेट को लेकर सवाल उठे। शाहरुख भी इन सब से अच्छी तरह वाकिफ हैं तभी तो वो अगली कोई भी फिल्म बहुत सोच-समझकर करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख की वो कौन सी 8 फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।