लोगों को संक्रमित करने के साथ कोरोना वायरस ने पूरे देश की गति को भी रोककर रख दिया है। इस वायरस की वजह से पूरे देश में लगे लॉकडाउन में बेवजह घर से निकलने पर रोक है। फिल्मी सितारों ने भी इस लॉकडाउन में खुद को घर में बंद रखा हुआ है। बॉलीवुड के ये सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। साथ ही इसके जरिए वह ये भी बताते रहते हैं कि लॉकडाउन में वह घर पर क्या कर रहे हैं और कैसे समय काट रहे हैं।