पठान फिल्म में शाहरुख खान
- फोटो : insta
शाहरुख खान ने फैंस से साथ बातचीत करने से पहले अपनी फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर भी जारी किया था, जो काफी धमाकेदार है। इस पोस्टर में गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। 'पठान' का पोस्टर जारी करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'