शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ‘बेशरम रंग’ गाने पर कॉपी करने आरोप लगा था, तो अब ‘झूमे जो पठान’ पर धुन चोरी करने का आरोप लगा है। बीते दिन रिलीज हुए 'पठान' के इस दूसरे गाने को अभी तक19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर के इस गाने की चोरी पकड़ने का दावा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने की धुन चोरी का आरोप लगाते हुए वीडियो भी साझा किया गया है।