फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Release Date: शाहरुख ने किया जवान की रिलीज डेट का एलान, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sat, 06 May 2023 06:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं, जिसमें किंग खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। 
Bollywood: बुढ़ापे में इन बॉलीवुड सितारों ने युवा एक्ट्रेस संग लड़ाया इश्क, बड़े पर्दे पर दिए जमकर इंटीमेट सीन
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों फिल्म की रिलीज की तारीख में लगातार बदलाव की खबरें आ रही हैं। पहले इसे दो जून को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब तक कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका है कि फिल्म को तय समय पर रिलीज नहीं किया जा सकेगा। इस बीच शाहरुख खान ने जवान की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। शनिवार को किंग खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाते हुए इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी।
Neena Gupta: इंटरनेशनल इवेंट्स में आलिया और प्रियंका के पहुंचने पर नीना को हुई जलन! एक्ट्रेस ने कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अब यह  फिल्म जून की बजाय सात सितंबर को रिलीज होगी।  बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि शाहरुख खान प्रभास की सलार से पहले बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज चाहते हैं, इस बारे में उन्होंने एटली से बात भी कर ली है। शाहरुख का मानना है कि सितंबर महीना उनकी फिल्म जवान के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

Shilpa Shinde-Gulki: गुल्की ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज! बोलीं- 'दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं'

 

4 of 5
शाहरुख खान-अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख की आखिरी रिलीज पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर चुकी है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिला था। 
Bhediya: छह महीने बाद आखिरकार OTT पर छाएगा 'भेड़िया' का खौफ, जानें कब होगी स्ट्रीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media
दुनियाभर में फिल्म ने 1100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। बता दें कि जवान के बाद शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। इसे इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Nawazuddin Siddiqui: सलमान की वजह से बजरंगी भाईजान में कम हुआ था नवाज का स्क्रीन टाइम? एक्टर ने बताया असली सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें