फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: पूर्व नौसैनिकों की रिहाई में शाहरुख की नहीं थी कोई भागीदारी, किंग खान की ओर से बयान जारी

Tue, 13 Feb 2024 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। हाल ही में किंग खान कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। इस फोटो के सामने आने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था कि मौत की सजा पाने वाले आठ पूर्व नौसैनिकों को छुड़ाने में अभिनेता ने अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अब इन दावों की हवा खुद अभिनेता के ऑफिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निकाल दी है। किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक बयान जारी कर साफ किया है कि इस मामले से शाहरुख खान का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में लिखा है, ''कतर से भारत के पूर्व नौसैनिक अधिकारियों की रिहाई में शाहरुख खान की कथित भूमिका से संबंधित रिपोर्टों के संबंध में शाहरुख खान की भागीदारी के ऐसे सभी दावे निराधार हैं। इस सफलता के पीछे भारत सरकार और उनके अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शाहरुख खान की इसमें कोई भी भागीदारी नहीं है।"

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जारी किए गए बयान में यह भी कहा गया है कि कूटनीति और शासन से जुड़े सभी मामलों को हमारे नेताओं की ओर से सर्वोत्तम तरीके से निष्पादित किया जाता है। अन्य भारतीयों की तरह शाहरुख खान भी इस बात से बहुत खुश हैं कि नौसेना अधिकारी घर पर सुरक्षित हैं और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हाल ही में डंकी में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी। इस फिल्म के बाद फिलहाल उनकी आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Valentines Day: 'वैलेंटाइन डे' को बनाना चाहते हैं खास तो पार्टनर संग देखें ये फिल्में, प्यार का रंग होगा गहरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें