फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में शाहरुख को खास सम्मान और भारतीय रेलवे की प्रचार ट्रेन के यात्री होंगे अक्षय, पांच खबरें

Wed, 16 Oct 2019 12:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan,Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान को सऊदी अरब में मिला बड़ा सम्मान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को सऊदी अरब में हुए जॉय फोर्म 2019 में विश्व सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जॉय फोर्म 2019 रियाद में हुए। इस दौरान शाहरुख खान ने जीन क्लाउड और जैकी चैन जैसे कलाकारों से साथ मंच साझा किया। शाहरुख खान ने इन कलाकारों से साथ एक सेल्फी ली जिसो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyadarshan - फोटो : social media
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रियदर्शन को खास सम्मान से नवाजा
मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रियदर्शन को मध्य प्रदेश सरकार ने 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' से नवाजा है। ये पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार के बड़े सम्मान में से एक है। खंडवा के एक समारोह में 2018-19 के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रियदर्शन को 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान' दिया है। प्रियदर्शन ने सरकार के इस सम्मान पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के साथ काम ना करने पर दुख भी जाहिर किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जान्हवी कपूर करना चाहती हैं महिला आधारित कबीर सिंह फिल्म में रोल
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंदी सिनेमा को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म की तरह महिला किरदार पर भी कबीर सिंह बननी चाहिए। इस दौरान सिनेमा में महिलाओं के किरदार पर बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि वह महिला आधारित कबीर सिंह और हॉलीवुड फिल्म जोकर की महिला वर्जन फिल्म में काम करना चाहती हूं। इसके पीछे की वजह जान्हवी ने महिला एक छुपे किरदारों के सामने लाना बताया।  

4 of 5
suhana khan - फोटो : social media
सुहाना खान ने साझा की मिरर सेल्फी
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि उनका ओरिजनल अकाउंट प्राइवेट है लेकिन उनके फैंस पेज अक्सर उनकी लेटेस्ट फोटोज शेयर करते हैं जो वायरल हो जाती है। ऐसे में सुहाना की एक नई फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में सुहाना शीशे के सामने सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सुहाना की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
भारतीय रेलवे की इस खास ट्रेन के पहले यात्री होंगे अक्षय कुमार
अधिक राजस्व जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने खास तरह की ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। ये ट्रेन प्रचार गतिविधियां के लिए शुरू की गई है। रेलवे ने इन ट्रेनों को "Promotion on Wheels" पहल का नाम दिया है। जिसते तहत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के जरिए कला, संस्कृति, फिल्म, टीवी प्रोग्राम और खेल का प्रचार किया जाएगा। खास बात ये है कि "Promotion on Wheels" की पहल तहत स्पेशल ट्रेन के पहले यात्री अक्षय कुमार होंगे। इस ट्रेन के तहत वह अपनी फिल्म हाउसफुल 4 का प्रचार करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें