फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, फिल्मी सितारों ने कुछ ऐसे किया याद

Tue, 15 Oct 2019 10:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
APJ Abdul Kalam, Ayushman Khurana, Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को हुआ था। बतौर वैज्ञानिक अब्दुल कलाम ने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में मजबूत बनाया। वहीं एक राष्ट्रपति के तौर पर और अपने विचारों से देश के करोड़ों लोगों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दी। देश में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता है। अब्दुल कलाम के 88वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ayushman khurana - फोटो : file photo
बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर डॉ. अब्दुल कलाम को याद किया है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर देश के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'दूरदर्शी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके विचार हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए ट्वीट किया- 'भारत अंतरिक्ष विज्ञान में नए मील के पत्थर हासिल कर रहा है, भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। उनका इस देश के लिए योगदान काफी बड़ा है जो हमें आज भी सिखाता है।'
 

 

4 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल) - फोटो : file photo
इसके अलावा अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने भी राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद किया है। वहीं मशहूर गायक अदनान सामी ने भी अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन में याद किया। इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर देश की अन्य हस्तियों ने भी राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के 88वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apj abdul kalam - फोटो : file photo
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के विचार युवाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। बॉलीवुड में उनके नाम और विचारों के प्रेरित फिल्म भी बन चुकी हैं। अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरित उनकी फिल्म का नाम आई एम कलाम है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। हर्ष मायर, गुलशन ग्रोवर, पीतोबाश त्रिपाठी और बीट्रिस ऑर्डेइक्स जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: पहली बार एक साथ नजर आएंगी कटरीना-विद्या, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होगी फिल्म की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें