फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने इजिप्शियन फैन को भेजा खास तोहफा, मुश्किल में फंसी भारतीय की मदद करने के लिए कहा- 'शुक्रिया'

Sun, 23 Jan 2022 05:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अभिनेता शाहरुख खान, अपने व्यक्तित्व के अलावा, अपने प्रशंसकों के प्यार का सम्मान करने और उनके स्नेह को इनायत से स्वीकार करने की वजह से बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं। पिछले दिनों सुपरस्टार शाहरुख खान के एक विदेशी प्रशंसक की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसने भारतीय महिला की मदद सिर्फ इसलिए की क्योंकि वह शाहरुख खान के मुल्क से थी।

विज्ञापन

दरअसल अश्विनी देशपांडे नाम की एक भारतीय महिला पिछले दिनों इजिप्ट गईं थीं। वहां किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से उनके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे थे। ऐसे में मिस्र के एक नागरिक ने उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि "आप शाहरुख खान के मुल्क से हैं, इसलिए आप पर भरोसा कर रहा हूं।" ऐसा कहते हुए उस शख्स ने महिला के लिए टिकट बुक करवा दी। और आगे कहा, 'अगर कोई और होता तो मैं ये नहीं करता लेकिन एसआरके के लिए कुछ भी'। अब इस कहानी एक में एक दिलचस्प मोड़ आया है।

इस खबरे के मिलते ही सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने इस फैन का धन्यवाद करते हुए उसे खुद की साइन की हुई एक तस्वीर और एक हस्तलिखत नोट भेजा। अश्विनी देशपांडे ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान ने इस घटना का संज्ञान लिया और खुद की ऑटोग्राफ की हुई एक फोटो और एक हैंडरिटेन नोट अपने इस फैन के लिए भेजा है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं शाहरुख खान ने अश्विनी देशपांडे और उनकी बेटी के लिए तोहफा भेजा है। अश्विनी देशपांडे ने अभिनेता से प्राप्त पोस्ट को साझा किया, जिसमें उनके ऑटोग्राफ के साथ मिस्र के प्रशंसक के लिए एक हस्तलिखित नोट था। इस नोट में लिखा था, "मेरे भारतीय दोस्त की मदद करने के लिए धन्यवाद। आप पर बहुत दयालु और उदार हैं। बहुत सारा प्यार।"





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें