फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख क्यों हुए ट्रोल और अक्षय एक करोड़ करेंगे दान, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tue, 29 Oct 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। बीते कई दिनों से सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान ने फैंस को खास अंदाज में दिवाली विश किया। लेकिन शाहरुख खान दिवाली की शुभकामनाएं देते ही ट्रोल हो गए।

तिलक लगाने पर शाहरुख को किया जाने लगा ट्रोल, शबाना आजमी ने ट्रोल्स को ऐसे सिखाया सबक
विज्ञापन

2 of 5
Raj Kundra, Shilpa Shetty - फोटो : Social Media
प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, राज कुंद्रा को अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची से संबंधित मामले में समन भेजा है। ईडी ने अगले सोमवार को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए मुंबई स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। 22 अक्टूबर को अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची के करीबी हुमायूं मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया था। हुमायूं की गिरफ्तारी अवैध सम्पत्ति, कारोबारी रिश्ता और राजनीतिक साठगांठ कराने से जुड़े मामलों में हुई।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरुरत होती है वो मदद के लिए आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में अक्षय कुमार कुमार बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अक्षय, 25 परिवारों को बांटेंगे एक करोड़

4 of 5
Ambani Family - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन पर महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन सेलेब्स के बीच अंबानी परिवार ने पहुंचकर सारी महफिल लूट ली। अंबानी परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बच्चन फैमिली की दिवाली पार्टी में छाया अंबानी परिवार, गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचे अनंत अंबानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Idol - फोटो : Sony TV
नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 11' को जज कर रही हैं । मंच पर कई अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट आकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। पिछले दिनों शो के सेट पर ऐसी कई घटनाएं हुईं जिसने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में नेहा एक कंटस्टेंट की कहानी सुनकर  इतना इमोश्नल हो गईं कि उन्होंने एक लाख रुपये दे दिए।

Indian Idol: कंटस्टेंट की कहानी सुनकर इमोशनल हुईं नेहा कक्कड़, दिवाली मनाने के लिए दिए एक लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें